हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आए दबंगों ने पैसे मांगने पर सेल्समैन और अन्य कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बीते रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। छरौरा निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं। रात के समय एक कार में सवार कुछ युवक पेट्रोल डलवाने आए। जब धर्मेंद्र ने पेट्रोल के पैसे मांगे, तो कार सवार युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने धर्मेंद्र, उसके साथी प्रदीप (निवासी छरौरा) और दिनेश गोपाल (निवासी महौली रोड) के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने मामले में गंभीर सिंह निवासी नगला जीवन बाग, मगोर्रा, हेमू निवासी निधिवन एन्क्लेव (मथुरा) के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
