हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने ओडिशा की महिला पर ब्लैकमेल करके लोगों से रुपये ऐंठने के मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीते दिनों महिला ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में यह मामला झूठा पाया गया। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।।ओडिशा की रहने वाली एक महिला ने 9 दिसंबर को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कृष्णा नगर के रहने वाले बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यह मामला पुलिस की जांच में झूठा पाया गया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करके झूठे मुकदमा दर्ज कराकर लोगों से रुपये ऐंठने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि महिला ने बरसाना के सिपाही को भी फंसाकर उससे राजीनामा के लिए आठ लाख रुपये वसूले थे। ऐसे ही अयोध्या, कोटा समेत कई थानों में महिला ने झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। उनके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में सच सामने आने के बाद महिला के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा कराया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
