• Tue. Feb 24th, 2026

गोवर्धन चौराहा से मंडी चौराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ByVijay Singhal

Aug 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम का अभियान निरंतर जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोवर्धन चौराहा पर निगम की प्रवर्तन टीम ने अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण हटाया। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन की टीम गोवर्धन चौराहा पहुंची। टीम ने गोवर्धन चौराहा से मंडी चौराहा तक हाईवे किनारे से अतिक्रमण को हटाया। इसके साथ ही सौंख रोड पर भी अतिक्रमण अभियान चला। अभियान के दौरान नालों के ऊपर बनी अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान दुकानदारों से 5 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। टीम में सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, ईटीएफ प्रभारी कर्नल आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.