हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौ साल पहले जवाहर बाग को खाली कराने के दौरान शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष फरह संतोष यादव को पुलिस लाइन में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। जिला उद्यान अधिकारी व कर्मचारियों ने बलिदानियों के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्वयं को सत्याग्रही कहने वाले रामवृक्ष यादव ने दो दिन तक जवाहर बाग में रुकने की प्रशासन से अनुमति ली। इसके बाद जवाहर बाग पर कब्जा कर लिया। 2 जून 2016 को जवाहर बाग को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और फरह थाना प्रभारी संतोष यादव को कब्जा करने वाले ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाहर बाग को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन ने जवाहर बाग का सौंदर्यीकरण कराते हुए दोनों बलिदानी पुलिस अधिकारियों का स्मृति स्थल बनाए हैं। पुलिस लाइन में एसएसपी श्लोक कुमार ने दोनों शहीद हुए अधिकारियों की तस्वीर पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर जिला उद्यान अधिकारी ने जवाहर बाग स्थित स्मृति स्थल पर जाकर दोनों बलिदानियों को नमन किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
