हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का आरोप है कि ईसाई मिशनरी भोली-भाली महिलाओं को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करने का प्रयास कर रहे थे। संज्ञान में आने के बाद मौके पर पहुंचे। महिलाओं को समझाया। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। गांव अडूकी में 25 महिलाओं का धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। अखिल भारत हिंदू महासभा का आरोप है कि महिलाओं को हिंदू धर्म से क्रिश्चियन धर्म में परिवर्तित करने की प्रक्रिया जारी थी। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष छाया गौतम के नेतृत्व में गांव अडूकी पहुंचे। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि गांव में जिन महिलाओं को बीमारी सही करने,उनको राशन दिलाने आदि का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म की तरफ डायवर्ट करने की कोशिश हो रही थी उनको पता ही नहीं कि वह क्या कर रही हैं। 20 से 25 महिलाओं का इतना ब्रेन वाश कर दिया कि भगवान की प्रतिमा और तस्वीर घर से हटा दिए थे। महिलाओं के घर में ईसाई धर्म की धार्मिक सामग्री भी मिली। धर्मांतरण कराए जाने वाले लोग धौली प्याऊ स्थित नटवर नगर के बताए जा रहे हैं। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि सभी महिलाएं घर से सत्संग सुनने का बहाना लेकर नटवर नगर जाया करती थी। जहां इनका ब्रेन वाश किया जाता था और धर्मांतरण की कोई भी सुध उनके परिवारजनों को नहीं थी। इस मामले की शिकायत थाना हाई वे पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
