हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद दिवाली का त्योहार बीतते ही सोने-चांदी के दामों में गिरावट आने से सराफा बाजार को राहत मिली है। वहीं सहालग का सीजन अगले सप्ताह से शुरू हो रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की खरीद बढ़ने की उम्मीद है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि दाम घटने से निवेशकों को नुकसान होगा। राधारानी ज्वैलर्स के पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि सोने-चांदी के दाम में गिरावट आने से आम लोगों अब सहालग में ज्यादा खरीद कर पाएंगे। अभी फिर से दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि अब बुलियन की खरीद कम गई है। लोग अब हल्के की जगह वजनी गहने बनवा रहे हैं। सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी उतार चढ़ाव के कारण दाम कम हुए हैं। चांदी दिवाली पर 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति किलो और सोना 1 लाख 30 हजार को पार कर गया था। ऐसे में अब चांदी और सोने की गिरावट से खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। वैसे दिवाली के बाद खरीदारी कम हो जाती थी, लेकिन इस बार दाम गिरने से सराफा बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। सराफा कारोबारी दिलीप गर्ग का कहना है कि बाजार में अभी ऊहापोह खत्म नहीं हो सकी है। सोने-चांदी के दाम घटने से जिन लोगों के घरों में शादी ब्याह है, वह अब खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है कि दाम बढ़ने का डर सता रहा है। हालांकि दिवाली पर चांदी की ज्यादा खरीद करने वाले निवेशकों को अब नुकसान उठाना पड़ा है। कारोबारियों का मानना है कि सहालग के शुरू होते ही एक बार फिर से सोने चांदी के दाम में इजाफा हो सकता है। उनका कहना है कि इस गिरावट से सराफा बाजार को राहत मिली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
