• Wed. Feb 11th, 2026

रिहा डीपीआरओ का जनप्रतिनिधि, ठेकेदारों ने किया स्वागत

ByVijay Singhal

Apr 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिश्वत लेने के आरोप में जिला कारागार मेरठ में निरुद्ध निलंबित डीपीआरओ किरन चौधरी जमानत पर रिहा हो गईं। रिहाई के बाद उन्हें लेने के लिए मथुरा से एक जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान और ठेकेदार पहुंचे। मेरठ जिला कारागार के बाहर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 4 फरवरी को मथुरा में तैनाती डीपीआरओ को रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस लखनऊ की टीम ने गिरफ्तार कर मेरठ जेल भेज दिया था। निचली अदालत से उनकी जमानत निरस्त होने के बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के बाद 3 अप्रैल को उनकी जमानत सशर्त मंजूर कर दी थी। इसी जमानत आदेश के आधार पर मंगलवार शाम को किरन चौधरी को मेरठ जेल से रिहा किया गया। रिहा हुईं किरन को ब्लॉक प्रमुख नौहझील सुमन चौधरी, पंचायत सचिव अंशू राठी, प्रवीण कुमार यादव के अलावा अन्य सचिव, प्रधान और ठेकेदार उन्हें लेने के लिए मेरठ पहुंचे। मेरठ जिला कारागार के बाहर किरन चौधरी को फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा राया कट पर भी उनका प्रधान आैर सचिव ने ढोल के साथ स्वागत किया। ग्राम विकास अधिकारी ने बिना अनुमति के ही छोड़ दिया जिला चर्चा है कि मेरठ जेल के बाहर किरन चौधरी को लेने पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी बिना अनुमति एवं आलाधिकारियों को सूचना दिए बिना ही मंडल छोड़कर चले गए। जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे ने बताया कि उनसे किसी ग्राम विकास अधिकारी ने जिला छोड़ने की अनुमति नहीं ली।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.