• Thu. Feb 19th, 2026

वृन्दावन पुलिस पर लापता बालक के परिजनों ने लगाया आरोप

ByVijay Singhal

Oct 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन के केसी घाट क्षेत्र के निवासियों ने थाना कोतवाली पर जमघट लगा दिया, साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ में जमकर विरोध प्रदर्शन किया, प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 28 सितम्बर को केसी घाट निवासी छोटू उर्फ भारत पुत्र खेमचंद उम्र करीब 10 वर्ष अपने घर से कहीं लापता हो गया था जिसके बाद परिजनों ने छोटू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि वृंदावन पुलिस उनके बच्चे को खोजने में कोई भी कोशिश नहीं कर रही है, उनके बच्चे को लापता हुए करीब छह दिन हो चुके हैं लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, उन्होंने आरोप लगाया कि वृंदावन पुलिस तलाश में लापरवाही बरत रही है, साथ ही परिजनों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे भी खराब है जिसके कारण भी उनके बच्चे को खोजने में मुश्किल हो रही है। लापता छोटू की मां किशन देवी ने बताया कि 28 सितम्बर की शाम को करीब चार बजे उनका लड़का खेलने के लिए घर से बाहर मोहल्ले में निकाला था लेकिन काफी देर के बावजूद जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, उसका कोई भी सुराग नहीं लग सका जिसके बाद परिजनों ने वृंदावन कोतवाली में उसकी रिपोर्ट दर्ज कर दी लेकिन अभी तक वृंदावन पुलिस ने उनके बच्चे को खोजने में कोई भी कोशिश नहीं की है, परिवारीजनो व रिश्तेदारों ने मिलकर कोतवाली का घेराव किया, लापता छोटू की मां ने बताया कि वृंदावन के मार्ग में लगे सरकारी सीसीटीवी भी खराब है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.