• Sun. Feb 15th, 2026

हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले जेई संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष निलंबित

ByVijay Singhal

Mar 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर ने जेई संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। यह निलंबन हड़ताल को लेकर किया गया है।निलंबन अवधि में इंजीनियर प्रमोद कुमार को मुख्य अभियंता वितरण झांसी क्षेत्र में अटैच किया गया है। एमडी के जारी आदेश के बाद स्थानीय इंजीनियरों में खलबली मच गई है। अवर अभियंता ने हड़ताल में स्वयं शामिल होकर एवं अन्य कर्मियों को कार्य बहिष्कार, हड़ताल करने के लिए उकसाए जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसई शहरी खंड मनोज कुमार ने बताया कि जेई औरंगाबाद वर्कशॉप में तैनात हैं। हड़ताल के चलते जेई संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार को निलंबित किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अभी और विद्युत कर्मियों पर भी निलंबन की गाज गिर सकती है। इसके अलावा मंगलवार को एमडी ने मथुरा आकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की वीसी में भी शिरकत की। इसके बाद अधीनस्थों को बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.