हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में क्षेत्रीय सहकारी समिति के चुनाव काे लेकर भाजपा नेताओं में विवाद हो गया। क्षेत्रीय सहकारी समिति महावन पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। आज दोपहर साढ़े बारह बजे भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा चुनाव बूथ पर पहुंचीं, उनके पति देवाशीष एवं अन्य कार्यकर्ता भी उनके साथ पहुंचे।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल पाराशर ने बताया कि वह समिति के बाहर गेट पर थे तभी जिला अध्यक्ष के पति देवाशीष ने आकर मारपीट कर दी। मुझे बचाने के लिए जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर आयीं तो जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने उनकी साड़ी खींच ली। जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर ने बताया कि चुनाव हो रहा था। भाजपा के कार्यकर्ता हेमेंद्र पाराशर की पत्नी नंदनी पाराशर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। दूसरे पक्ष से दिलीप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। आरोप है कि मधु शर्मा दिलीप यादव के पक्ष में यहां बूथ पर आयी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मधु शर्मा दिलीप यादव को सपोर्ट कर रही हैं जो भाजपा के नहीं हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि मैं यहां निष्पक्ष चुनाव कराने आयी थी। मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि खुद को जिला उपाध्यक्ष बता रहीं मनीषा पाराशर को पार्टी से पद मुक्त कर दिया गया है। उनके पास कोई पद नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
