हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी थाना पुलिस के भी अजीब कारनामे सामने आ रहे हैं। अपराध की जड़ें काटने की बजाए सब्जियां उगाने और अपराधियों को तलाशने की जगह आलाकमान के आदेश पर खाद-बीज की दुकान तलाशने में मशगूल है। जबकि क्षेत्र में डेढ़ माह में छह चोरियां हो गईं। चोर 35 लाख रुपये का माल साफ कर ले गए, किसी का सुराग नहीं लगा और पीड़ित थाने-चौकियों के चक्कर काट रहे हैं। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव धाना शमशाबाद के तीन घरों में 27 जुलाई की रात 20 लाख रुपये से अधिक की चोरियां हुईं। शिक्षक जगदीश प्रसाद के घर की छत के रास्ते घुसे चोर डेढ़ लाख रुपये, 20 तोला सोने के जेवर और करीब ढाई किलो चांदी ले गए। इसी रात गांव के इंडियन आयल काॅरपोरेशन के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामलखन के घर से 50 हजार रुपये की नकदी, 50 ग्राम सोना चोरी हो गया। चोरों ने तीसरा निशाना हरीश के घर को बनाया था। चोर 20 हजार रुपये की नकदी और अन्य घरेलू सामान, लाखों के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस इन वारदात का खुलासा नहीं कर सकी थी कि 14 अगस्त की रात रिफाइनरी नगर में 3 कर्मचारियों के घरों में करीब 15 लाख रुपये की चोरियां हुईं। मकान नंबर 8/5 निवासी आशीष कुमार के घर से 35 हजार की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मकान संख्या 8/9 से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। इसी रात मकान 8/5 निवासी पंकज मौर्या के यहां से 10 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस सुनती नहीं, पीड़ित भटक रहे। पीड़ित जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनके घर से चोरी के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन अपराधियों को पकड़ नहीं पाई। पुलिस थाने जाकर कई बार गुहार लगाई। कोई सुनवाई नहीं हुई। हरीश ने बताया कि थाने पर जाते हैं तो पुलिसकर्मी थाना परिसर में खेती करने में व्यस्त मिलते हैं, प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर वर्मा बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। ठाकुर मेघ श्याम, गोवर्धन विधायक ने कहा पिछले दिनों शिकायतें मिली थी। इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता भी हुई है। जनता धैर्य रखें, उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। चोर जल्द नहीं पकड़े गए तो शासन तक शिकायत की जाएगी। एमपी सिंह, एसपी सिटी ने कहा वारदात के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। अपराधियों को जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
