हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया। मथुरा रिफायनरी में तैनात एक कर्मचारी को महिला ने सेक्सटॉर्शन में फंसाकर 93 हजार रुपए ठग लिए। डेढ़ लाख रुपए और देने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने का डर दिखाया गया। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल की। इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। मथुरा रिफाइनरी में तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि उसके पास 29 सितंबर को अनजान नंबर से एक कॉल आई। रिफाइनरी कर्मी ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो उसके वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही उस पर एक महिला थी। उसने बातचीत शुरू की। वीडियो कॉल पर बात करने वाली महिला ने युवक को मिलने के लिए गोकुल बैराज रोड पर स्थित बीआर गेस्ट हाउस बुलाया। गेस्ट हाउस कर्मचारी को दो लड़के अजीत और सनी मिले। उन्होंने युवक को बंधक बना लिया। उसके कपडे़ उतारकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद युवक को बेड पर लिटाकर उसके पास 2 लड़कियां बैठा दी। अजीत और सनी ने इसी हालत में पीड़ित युवक की वीडियो बनाई। आरोप है कि अजीत और सनी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद कर्मचारी से 93 हजार 500 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद डेढ़ लाख रुपए और देने का दबाव बनाते हुए उसको छोड़ दिया। कर्मचारी ने शनिवार को एसएसपी शैलेश पांडे से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।एसएसपी ने थाना सदर बाजार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया। पुलिस ने इस मामले में अजीत, राजेश कुमार उर्फ सनी, विष्णु, रितिक उर्फ करन और 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 93,500 रुपए नगद, 3 मोबाइल फोन, 1 चार पहिया गाड़ी, 1 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, फर्जी आधारकार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
