हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया के कटरा बाजार फाटक को लेकर व्यापारी केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले। रेल मंत्री ने भविष्य में फाटक बंद नहीं होने का आश्वासन दिया है। समाजसेवी भूपेश अग्रवाल ने बताया कि गत 18 सितंबर को रेल प्रशासन द्वारा कटरा बाजार फाटक बंद कर दिया गया था, जिसको लेकर व्यापारियों ने बड़ा आन्दोलन किया। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश की रेलवे के अधिकारियों से झड़प भी हुई थी। उसके बाद क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला। उनके निर्देश पर फाटक को खोल दिया, लेकिन अब चर्चा थी कि त्योहार बाद फाटक बंद हो सकता है जिसको लेकर बाजार में हलचल थी। फिर एक बार क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में व्यापारियों ने दिल्ली जाकर रेल मंत्री से मुलाकात की। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि कटरा बाजार फाटक बंद नहीं होगा। व्यापारियों ने रेल मंत्री और क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
