• Wed. Feb 11th, 2026

चूहे खा गए 586 किलो गांजा:मथुरा पुलिस ने जारी की रिपोर्ट; कोर्ट ने कहा- सबूत दें

ByVijay Singhal

Nov 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने कोर्ट में एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि थाने में रखा 586 किलो गांजा चूहे खा गए। रिपोर्ट के मुताबिक गांजे की कीमत 60 लाख रुपए थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस रिपोर्ट पर कोर्ट ने भी हैरानी जताई और इसके सबूत भी मांगे। पुलिस ने बताया कि 586 किलो गांजा दो अलग-अलग मामलों में नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत जब्त किया गया था। रिपोर्ट एडीजे सप्तम के कोर्ट में पेश किया गया था।
गांजा चूहे खा गए, कोर्ट ने इसके सबूत 26 नवंबर तक पेश करने को कहा। इसके आलावा कोर्ट ने चूहों की समस्या से निपटने के भी आदेश दिए। कोर्ट ने SSP को कहा कि चूहों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने 2018 में शेरगढ़ और हाईवे से भारी मात्रा गांजा बरामद किया था। इसे थाने के एक गोदाम में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक जो थोड़ा गांजा बचा था, वह पानी में भीगने के कारण खराब हो गया। बरसात के पानी में जो बोरी भीग गई थी उनको चूहों ने कुतर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी भी कुछ गांजा रखा हुआ है। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट में जब्त गांजा पेश करने में बेबसी जाहिर की और सबूत के तौर गांजे को भी पेश किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.