हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेल पटरियों पर रहने वाले चूहे पटरियों के नीचे की जमीन को खोखला कर रहे हैं। रेलवे इससे परेशान है। एक साल में 10 हजार के करीब चूहों को दवा का छिड़काव कर मारा जा चुका है। चूहों से निपटने के लिए साफ-सफाई का टेंडर किया गया है। कंपनी के लोग दवा डालकर भारी भरकम चूहों को मौत की नींद सुला रहे हैं। चूहे रेलवे के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बने हैं। रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चूहे जगह-जगह लंबे गहरे बिल बनाकर पटरी के नीचे की जमीन को खोखला कर रहे हैं। इससे ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में बाधा उत्पन्न होने का खतरा बना रहा है। चूहों से रेलवे प्रशासन के साथ यात्री भी परेशान होते हैं। रेलवे पटरी हो या फिर प्रतीक्षालय यहां तक की कभी-कभी तो ट्रेन के डिब्बे के अंदर भी चूहे नजर आ जाते हैं। यात्रियों के सामान को नुकसान पहुंचा देते हैं। ट्रेन की पैंट्री कार में भी चूहों की उछल कूद देखने को मिलती है। रेलवे बोर्ड ने साफ-सफाई का टेंडर किया है। टेंडर में पेस्ट कंट्रोल का भी ठेका दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
