• Sun. Feb 8th, 2026

सोंख में अनियमितताओं पर राशन की दुकान निलंबित

ByVijay Singhal

Feb 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में राशन डीलर की अनियमितताओं से परेशान ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर गोवर्धन आपूर्ति निरीक्षक जांच करने पहुंचीं। उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि निर्धारित राशन सामग्री का वितरण नहीं किया जा रहा है और डीलर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करता है। साथ ही कई अनियमितताएं मिलीं। जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर की दुकान को निलंबित कर दिया। ग्राम पंचायत नैनू पट्टी के गांव डोमपुरा के ग्रामीणों ने राशन डीलर सत्यवीर की खाद्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा राशन सामग्री कम दी जाती है। वितरण के दौरान ग्रामीणों से गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया जाता है। निर्धारित समय से राशन सामग्री का वितरण नहीं होता। साथ ही राशन कार्डों पर वितरण का अभिलेख भी नहीं देता। शिकायत का संज्ञान लेते हुए गोवर्धन आपूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल टीम के साथ गांव डोमपुरा पहुंचीं और शिकायत की जांच की। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है। इस बारे में ग्राम प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की है। आपूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल का कहना है कि जांच में अनियमितताएं मिली हैं। इस पर राशन डीलर को निलंबित कर दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.