हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में पिछले माह राशन के चावल की खरीद फरोख्त और चावल की कालाबाजारी पर आपूर्ति निरीक्षक ने कस्बे की अनाज मंडी में कार्रवाई की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक ने मंडी के आढ़तिया की दुकान से करीब सौ क्विंटल चावल बरामद किया है। चावल को जब्त कर नजदीकी राशन डीलर के सुपुर्द कर दिया। वहीं आढ़तिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कस्बे के अनाज उप मंडी में आढ़तिया सुभाष चौधरी की दुकान है। पिछले कई महीनों से यहां राशन सामग्री की खरीद फरोख्त की जा रही थी। राशन के चावल की कालाबाजारी की शिकायत जिला आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में भी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल ने सुभाष चौधरी की दुकान पर कार्रवाई की और दुकान में रखे दो सौ बोरी चावल बरामद किए। जांच के बाद आढ़तिया के खिलाफ थाना मगोर्रा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आपूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल का कहना है कि आढ़तिया की दुकान पर पिछले कई माह से राशन के चावल की खरीद फरोख्त कर कालाबाजारी की जा रही थी। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह का कहना है कि राशन के चावल की कालाबाजारी पर विभागीय अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
