हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी ओल में राशन डीलर के यहां चोरी का मामला में आया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। बावजूद तहरीर मिलने के बाद जांच की बात कह रही है। फरह थाने की रिपोर्टिंग चौकी ओल प्रभारी केशव वशिष्ठ ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव डहरूआ निवासी राशन डीलर मनोज कुमार ने घर में चोरी होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो राशन डीलर ने बताया कि चोरी नौ जनवरी को हुई है। पुलिस को उन्होंने बताया कि 50 हजार की नकदी और 5 तोला सोना चोरी हुआ है। पुलिस ने जब राशन डीलर की सेफ को देखा तो उसका ताला भी सही सलामत मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी होने के 8 दिन बाद सूचना दी है। चोरी का आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया जा रहा है। मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। फिर भी जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
