हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ताजा पहल रैपिड रेल परियोजना पर्यटन विकास की संभावनाओं को पंख लगा देगी। नेशनल हाईवे, यमुना एक्सप्रेस वे और रेल मार्ग के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से रैपिड रेल का संचालन यहां के कारोबारियों को उत्साहित कर रहा है।
धर्म और आस्था की भूमि मथुरा में पर्यटन विकास की संभावनाएं निरंतर मजबूत होेती जा रही हैं। यहां दिन प्रतिदिन पर्यटकों की तेजी से संख्या बढ़ रही है। पर्यटन विभाग के अनुसार सालाना आंकड़ा पांच करोड़ तक पहुंच गया है। इस भीड़ के दबाव में वृंदावन तो लगभग प्रत्येक दिन जाम रहता है। ऐसे में एक के बाद एक नई परियोजना धार्मिक स्थली में विकास की नई संभावनाओं को भी जन्म दे रही हैं। प्रस्तावित रैपिड रेल परियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मथुरा तक पहुंचने का एक और सुलभ माध्यम बनेगी। पहले दिल्ली से मथुरा पहुंचने का बेहतर माध्यम नेशनल हाईवे था। इसी हाईवे से दिल्ली और आगरा से पर्यटक धर्म नगरी मथुरा पहुंचते थे। इसके बाद नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे ने मथुरा जाने वालों को नया और बेहतर विकल्प दिया। बड़ी संख्या में यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन आने लगे। देश के बाकी हिस्सों से रेल मार्ग पहले से ही मथुरा को जोड़ता है। अब रैपिड रेल परियाेजना भगवान श्रीकृष्ण की भूमि के लिए नया विकल्प बनेगी। इससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा होगा। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा का कहना है कि सरकार मथुरा के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर काम कर रही है। रैपिड रेल भी उसी का एक हिस्सा है। प्रस्तावित है हेरिटेज सिटी राया इंटरचेंज पर पूर्व से ही हेरिटेज सिटी प्रस्तावित है। इंटरनेशनल मानकों पर यह सिटी विकसित होगी। इसमें संपूर्ण ब्रज को विभिन्न माध्यमों से समाहित किया जाएगा, जिसमें यमुना भी होगी। इसका विकास भी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कर रहा है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेस वे से पानी गांव के मध्य जमीन चिंहित की गई है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes