• Wed. Feb 11th, 2026

शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म और लाखों की ठगी

ByVijay Singhal

Jan 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने झारखंड की युवती के साथ शादी का झांसा दे मथुरा घूमने के बहाने यहां आकर दुष्कर्म व रुपये ठगने के आरोपी को माल गोदाम रोड नया बस स्टैंडके समीप से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर झारखंड पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मथुरा कोतवाली भेजी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवपाल सिंह पुण्डीर ने बताया कि गुरुवार सुबह वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार जोशी, उप निरीक्षक मांगेराम, सर्विलांस के हेड कांस्टेबल गोपाल ने सर्विलांस की मदद से सुबह करीब साढ़े 11 बजे माल गोदाम रोड मोड़, नया बस स्टैंड के समीप से शादी करने का झांसा देकर युवती को मथुरा लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बहाने से ठगी करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी अमितोष कुमार नागर निवासी गांव प्रीतमपुरा, खानपुर, झालावाड़, राजस्थान को गिरफ्तार किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.