• Wed. Oct 29th, 2025

दुष्कर्म पीड़िता ने दरिंदे के शरीर पर दिए ऐसे निशान, 28 संदिग्धों की भीड़ में पुलिस ने पहचाना…रो पड़ी

ByVijay Singhal

Jun 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप पीड़िता का पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने 28 संदिग्धों में से आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। खास बात यह रही कि पीड़िता द्वारा खुद को बचाने के प्रयास में नाखूनों से आरोपी के शरीर को कई जगह खरोंचा था। उन्हीं खरोंचों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वीकार कि उस रात उसने गंदी फिल्म देखी थी। नशे में चूर था। तभी किशोरी पर उसकी निगाह पड़ गई। उसे बहाने से अपने साथ बुलाकर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि छाता सीओ आशीष शर्मा की टीम ने ईदगाह तिराहा, कोसीकलां से पवन उर्फ ढांचा पुत्र शेर सिंह निवासी तालाबशाही, कोसीकलां को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात के अनुसार आरोपी पवन उर्फ ढांचा के खिलाफ पूर्व के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि घटना वाली रात को उसके परिवार में एक आयोजन था। काफी भीड़भाड़ हो रही थी। पड़ोस की किशोरी उसी आयोजन में रात के समय घूम रही थी। वह नशे में था। कुछ साथियों संग उसने गंदी फिल्म भी देखी थी। तभी वह किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपने बचाव में उसके चेहरे, कान व अन्य कई स्थानों पर खरोंच दिया था। इधर, उसके घुटने और कोहनी में भी चोट आई थी। वारदात के बाद वह किशोरी को छोड़कर भाग गया था। एसपी देहात के अनुसार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिव्यांग किशोरी वारदात के बाद से सहमी-सहमी रहने लगी है। उसके परिजनों ने बताया कि बेटी पहले से ही बोलने व सुनने में असमर्थ है। आरोपी को भी यही लगा होगा कि बच्ची किसी को कुछ बता नहीं पाएगी। वारदात के बाद से वह घबराई रहती है। आरोपी पवन को पुलिस कड़ी सजा दिलाने की दिशा में काम कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी के शरीर और किशोरी के शरीर पर मिले घाव के निशानों का डीएनए कराया जाएगा। किशोरी का स्लाइड सैंपल भी भेजा गया है। आरोपी का सीमन, बाल, नाखून के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा किशोरी के नाखूनों का भी सैंपल लिया गया है, जिससे की आरोपी के घाव के आकार का मिलान कराया जा सके। वैज्ञानिक साक्ष्यों के सहारे उसे सजा कराई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.