• Wed. Feb 18th, 2026

हाइवे थाना के अंतर्गत किशोरी को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Mar 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है। पुलिस के मुताबिक थाना हाईवे की एक कॉलोनी निवासी एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ पहुंची और रिपोर्ट में बताया कि कथित तौर पर किसान नेता छीतर सिंह निवासी मोतीकुंज ने उसकी बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। करीब तीन माह पहले आरोपी ने पीड़िता को अपने कार्यालय बुलाया और नशीला पेय पिलाने के बाद दुष्कर्म किया व इसका वीडियो भी बना लिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेेलाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के 161 में बयान दर्ज करवाए हैं। उधर, आरोपी ने कहा कि पीड़िता के पिता ने उनसे कुछ रुपये उधार लिए थे। इसका एग्रीमेंट भी किया गया। जब उन्होंने रुपये मांगे तो झूठा आरोप लगाया है। मथुरा। होली के दिन 7 साल की बच्ची से एक किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश की। बताया जा रहा कि ऐसा खेलने के दौरान किया गया। घटना की रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई गई है। सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.