• Thu. Feb 19th, 2026

रणजी खिलाड़ी मृत्युंजय ने दिए युवा क्रिकेटरों को टिप्स

ByVijay Singhal

Oct 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रणजी खिलाड़ी और अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मृत्युंजय त्रिपाठी मथुरा पहुंचे। वह फिलहाल दिल्ली कैपिटल की टीम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस में टिप्स दिए। उन्होंने उभरते खिलाड़ियों का मैदान में प्रदर्शन देखा। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि क्रिकेट में कोई शार्ट कट नहीं होता है। मेहनत करो और आगे निकलो। उनके साथ क्रिकेट खेल चुके अतुल सिंह ने कहा कि मथुरा के कई युवा क्रिकेटर बहुत प्रतिभावान हैं। इनमें गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों हैं। मैदान पर युवाओं को पसीना बहाते देखकर रणजी प्लेयर मृत्युंजय ने कहा कि सफलता के लिए कड़ी और सतत मेहनत की जरूरत होती है। यहां का माहौल शानदार है। सीईए के हेड जगदीश अग्रवाल ने कहा कि एक मार्गदर्शक के तौर पर मृत्युजंय त्रिपाठी के टिप्स बच्चों के लिए बेहद कारगर होंगे। कैलाश सोलंकी ने कहा कि मथुरा से निकले खिलाड़ी आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाएंगे। इस दौरान अजय किशोर, बांके बिहारी सारस्वत, मनोज उपाध्याय, निशा शर्मा, समीर खान, नीरज कुमार, मोहित सारस्वत, आकाश सोलंकी, मनोज बघेल, अनिल आचार्य, विशाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.