• Sat. Feb 14th, 2026

ब्रज का अनूठा त्योहार है रंगभरनी एकादशी : श्रीमहंत फूलडोल बिहारीदास महाराज

ByVijay Singhal

Mar 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर श्री राधिका बिहारी महाराज का 19 वां त्रिदिवसीय पाटोत्सव एवं दिव्य होली महोत्सव में रंगभरनी एकादशी के अवसर पर वृहद संत-विद्वत सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें अपने विचार व्यक्त करते हुए महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी (जटा वाली मां) ने कहा कि श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में प्रतिष्ठित ठाकुरश्री राधिका बिहारी जू महाराज अत्यंत प्राचीन व चमत्कारिक ठाकुर विग्रह हैं।जो कि हमारे पूज्य सदगुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी कपिलानंद महाराज, साध्वी गोपी वाला मां एवं स्वामी गोकुलानंद महाराज के सेव्य ठाकुर हैं।
चतु: संप्रदाय के श्रीमहंत फूलडोल बिहारीदास महाराज एवं  महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि रंगभरनी एकादशी ब्रज का अनूठा व महत्वपूर्ण त्योहार है।इस दिन से समूचे ब्रज में घनघोर रंगभरी होली का शुभारंभ हो जाता है।साथ ही श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन सप्त देवालय भी होली के रंग से सरोबात होने लग जाते हैं।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं प्रमुख समाजसेवी पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि रंगभरनी एकादशी के दिन प्राचीन काल में संतों द्वारा प्रारंभ की गई परंपरानुसार समस्त भक्त-श्रृद्धालु वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम से करते हैं।
महोत्सव में महामंडलेश्वर नवलगिरि महाराज, महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी, प्रेम मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी, महंत श्यामसुंदर महाराज, साध्वी डॉ. राकेश हरिप्रिया, भागवताचार्य अशोक शास्त्री, डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री, आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, आचार्य रामदत्त मिश्रा, स्वामी वेदानंद महाराज, महंत जगन्नाथदास शास्त्री, महंत रमणरेती दास, स्वामी भुवनानंद महाराज, प्रमुख भाजपा नेता रामदेव सिंह भगौर, प्रमुख समाजसेवी देवी सिंह कुंतल, साध्वी नमिता साधिका, भागवताचार्य आशानन्द शास्त्री, साध्वी पूर्णिमा साधिका, साध्वी रत्ना, डॉ. राधाकांत शर्मा, पप्पू सरदार, पुरुषोत्तम गौतम, राजू शर्मा, राजकुमार शर्मा, पवन गौतम,बी.के. सूतल, छैलबिहारी शर्मा,आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर पर संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं झंरा भंडारा भी हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.