हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के कस्बे में 119वें रामलीला महोत्सव की शुरुआत हो गई। बैंड-बाजों के साथ रामलीला मैदान में सुबह पथवारी पूजन कर कलश स्थापित किया गया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान के स्वरूपों के साथ 31 कलश भी शामिल रहे। शाम को रिद्धि सिद्धि के साथ गणेश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शिव दरबार सहित मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा का शुभारंभ बांधेश्वर हनुमानजी व शनिधाम मंदिर के महंत शिरोमणि बालयोगी नंदनजी महाराज ने गणेशजी का माल्यार्पण व आरती उतारकर किया। टप्पल की आकाश ढ़ोल पार्टी रथ के आगे भगवान का गुणगान करती चल रही थी। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर चामड़ चौराहा, थाना रोड, द्रोपदी चौक और रेतिया बाजार होती हुई वापस रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अशोक भारद्वाज, मोरध्वज अग्रवाल, संजय पाठक, महेश पुरोहित, दयाराम पाठक, पन्नालाल गुप्ता, दिनेश स्वामी, जवाहर कटारा, रमन बिहारी भारद्वाज, शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
7455095736
