हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पंजाब से पैदल यात्रा कर अयोध्या में प्रभु राम लला के दर्शन कर अपने गांव वापस जा रहे छह वर्ष के नन्हे राम भक्त वृंदावन पहुंचा। भक्त का विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन पर स्वागत किया। छह साल के नन्हें भक्त के अनुसार, प्रभु श्रीराम उसके सपने में आए और वह दर्शन के लिए पैदल ही अयोध्या चल दिया।
रामलला के दर्शनों के लिए पैदल यात्रा पर निकले पंजाब के जिला फाजिलका के किलिया बाली गांव निवासी 6 वर्षीय महोबत अबोहर के साथ पिता मुकेश आबोहर भी चल रहे हैं। महोबत ने बताया कि वह 14 नवंबर को राम मंदिर में प्रभु राम के दर्शन की अभिलाषा लेकर पैदल यात्रा पर निकले। इसके लिए प्रतिदिन वह 22 किलो मीटर प्रतिदिन पैदल यात्रा कर रहे हैं। लगभग दो माह में 1150 किलोमीटर की यात्रा कर वह वृंदावन आए हैं। उन्होंने अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन कर पूजन अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। प्रभु राम के दर्शन कर पैदल ही अपने गांव की ओर लौट रहे छह साल के राम भक्त महोबत ने परिक्रमा मार्ग में विहिप जिला अध्यक्ष विनोद राघव, लाखन सिंह, सुरेश सिंह आदि ने स्वागत किया। नन्हे राम भक्त ने बताया कि उसे पैदल चलकर प्रभु राम के दर्शन करने की प्रेरणा स्वयं भगवान श्रीराम ने दी है। भगवान राम ने स्वप्न में आकर उसे यात्रा करने का आदेश दिया था। यह बात उसने अपने पिता मुकेश को बताई और फिर घर से अयोध्या जाना। प्रभु राम के दर्शन पूजन के बाद लौटकर पैदल घर पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके लिए प्रभु राम ने शक्ति प्रदान की।
7455095736
![Vijay Singhal](https://secure.gravatar.com/avatar/2bc6edd3406793a6d6d9a31c60a6a5bd?s=96&r=g&d=https://hindustan24tvnews.in/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes