• Fri. Feb 13th, 2026

राम चरित्र मानस पर विदेशी मिशनरियों से पोषित ऐसे नेता जन मानस की भावनाओं से खिलवाड़,रामदास चतुर्वेदी

ByVijay Singhal

Jan 24, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी  पार्षद ने कहा कि विदेशी मिशनरियों से पोषित ऐसे नेता जन मानस की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को ऐसे वयान देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। भगवान श्री राम अखंड कोटि ब्रह्माण्ड के नायक थे भगवान श्री राम पर अथवा राम चरित्र मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिया गया व्यान सनातन संस्कृति के खिलाफ है क्योंकि श्री राम चरित्र मानस में जात पात का कहीं भी विभाजन नहीं हुआ  ऐसे में राम चरित्र मानस में दलित और महिला का अपमान बताना अज्ञानता और सनातन धर्म का अपमान करना है राम चरित्र मानस में भगवान राम ने भीलों के राजा निषाद,केवट, शिवरी सुतीक्षण एवं सरभंग ऋषि के यहाँ प्रसाद ही नही पाया और हर मोड़ पर दलित समुदाय के महर्षि ऋषियों का सम्मान किया राम चरित्र मानस तो वकबास नहीं है लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान बकवास है।

श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के महंत एवं विश्व हिन्दू परिषद महानगर मठ मंदिर प्रमुख  कान्तानाथ चतुर्वेदी खेद जताते हुए कहा है कि अभी कुछ दिन पहले 11 जनवरी को बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर ने भी मानस को नफरत फ़ैलाने बाला ग्रंथ बताया था जबकि श्री राम चरित्र मानस प्यार समानता तथा अपराध को समाप्त करने वाली एवं समाज का कल्याण करने बाला ग्रंथ है ऐसे में इसके बारे में आपत्ति जनक बोलना हिंदू धर्म ग्रंथों का खुला अपमान है हम केंद्र और राज्य सरकार से मांग करते है की समाज में नफरत फ़ैलाने स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार किया जाय स्वामी प्रसाद की इस टिप्पणी से राम भक्तों मे रोष है। हिन्दू वादी नेता आचार्य बृजेन्द्र नागर ने इसे सनातन संस्कृति पर कुठाराघात बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निन्दा की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.