• Wed. Feb 18th, 2026

राम सरिस बरु दुलहिनि सीता, समधी दसरथु जनकु पुनीता

ByVijay Singhal

Oct 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राम सरिस बरु दुलहिनि सीता, समधी दसरथु जनकु पुनीता। जैसे ही प्रभु श्रीराम अपने चारों भ्राताओं संग सिय को ब्याहने चले तो उनके मनमोहक रूप को देखकर वृंदावन के लोग प्रफुल्लित हो उठे। नगर में श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित की जा रहे रामलीला महोत्सव के पांचवे दिन रामबरात में प्रभु श्रीराम ने अपने भ्राताओं संग नगर भ्रमण किया। रामबरात में दूल्हा बने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों को देख नगरवासियों ने जगह-जगह आरती उतारी।

रामबारात में लगभग दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामबरात नगर के गोपीनाथ बाजार से शुरु होते हुए रंगजी मंदिर, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, वनखंडी तिराहा, लोई बाजार, प्रताप बाजार, अठखंभा होते हुए बिहारी मंदिर मार्केट में बनी जनकपुरी पहुंची। श्रीरामलीला कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष भागवताचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि नगर में दिव्य और भव्य रामबरात का आयोजन किया गया है। इस दौरान आलोक बंसल, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, आशीष अग्रवाल, योगेश द्विवेदी, भीमसेन अग्रवाल, वंशी तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.