• Thu. Feb 12th, 2026

राम भाजपा के नहीं, सबके, किसी पर टिप्पणी गलत’, अयोध्या सीट पर हार के बीच मथुरा के संत समाज ने दी प्रतिक्रिया

ByVijay Singhal

Jun 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में इस बार की लोकसभा चुनाव में प्रदेश में जहां भाजपा की सीटें कम हुईं, वहीं राम की नगरी अयोध्या में भी भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह आइएनडीआइ गठबंधन से सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ रहे अवधेश प्रसाद से चुनाव हार गए। वह अयोध्या जहां भगवान राम का भव्य मंदिर भाजपा के शासनकाल में बना। हजारों करोड़ के विकास कार्य हुए। वहां भाजपा प्रत्याशी की हार को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी लोग अयोध्या और वहां के लोगों पर तरह-तरह व्यंग्य कर रहे हैं। अपनी टिप्पणी के जरिए अयोध्या और अवधवासियों पर भी आरोप मढ़ रहे हैं। कान्हा की नगरी के संत लोगों की इस प्रतिक्रिया का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अयोध्या किसी पार्टी की नहीं हैं, राम किसी पार्टी के नहीं हैं। वह सबके हैं। यदि वहां से भाजपा हार गई तो अयोध्या और वहां के लोगों के प्रति ऐसी बयानबाजी कतई नहीं करनी चाहिए।महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद सरस्वती, ने कहा अयोध्या में भाजपा की हार के लिए हिंदुओं और अयोध्यावासियों के प्रति गलत बयानबाजी पूरी तरह अनुचित है। चुनाव जीतना और हारना उम्मीदवार पर निर्भर करता है। धर्म नगरी और वहां के लोगों से इसका क्या लेना देना है। कौन किसको वोट देता है, ये उसका मत है। लेकिन इसके पूरी अयोध्या के बारे में बयानबाजी ठीक नहीं है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.