हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में 10 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जन जागरुकता को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्रारंभ होकर तहसील, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, सिविल लाइंस, राजीव भवन मार्ग होते हुए कार्यालय पहुंची। रैली में जनप्रतिनिधि, सीएमओ डा. एके वर्मा, डा. भूदेव सिंह आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
