• Tue. Feb 24th, 2026

रक्षाबंधन पर जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत:पति की हालत गंभीर, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

ByVijay Singhal

Aug 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रक्षाबंधन के दिन खुशियों के माहौल में लौट रहे एक नवविवाहित दंपत्ति की जिंदगी अचानक मातम में बदल गई। रास्ते में जहरीला पदार्थ खाने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है, वहीं पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। मूल रूप से सिकंदरपुर गांव, थाना सुरीर निवासी मुकेश की शादी कुछ माह पहले राया के शेरनी नगरीया गांव की रहने वाली संध्या से हुई थी। शादी के बाद दंपत्ति जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में किराये के मकान में रहने लगे। मुकेश शहर के बीएसए कॉलेज के पास कंप्यूटर कोचिंग सेंटर चलाता था। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच शक और अविश्वास की दीवार खड़ी हो गई। आए दिन झगड़े होने लगे और कई बार रिश्तेदारों को बीच-बचाव करना पड़ा, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ। रक्षाबंधन के दिन मुकेश अपनी पत्नी को लेकर अपने पैतृक गांव सिकंदरपुर आया और फिर मायके शेरनी नगरीया ले गया। वहां संध्या ने अपने भाई को राखी बांधी और परिजनों से मुलाकात की। शाम को दोनों इको कार से मथुरा लौट रहे थे कि टैंटीगांव के पास संध्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। मुकेश को गंभीर हालत में भास्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरीर थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह आत्महत्या है या हत्या, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। प्रथम दृष्टया मामला आपसी कलह और मानसिक तनावा से जुड़ा लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.