• Fri. Feb 13th, 2026

गोवर्धन में राजस्थान के डीजीपी दर्शन करने पहुंचे,गिरिराज की पूजा-अर्चना कर सप्तकोसी गिरिराज परिक्रमा कर मांगी मनौती

ByVijay Singhal

Dec 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा  पहुंचे। जहां डीजीपी ने श्री गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना के बाद सप्तकोसी गिरिराज परिक्रमा कर मनौती भी मांगी। पड़ोसी राज्य राजस्थान के लोगों की आस्था और श्रद्धा कृष्ण अवतारी भगवान श्री गिरिराज महाराज से जुड़ी हुई है। जिसके चलते हर वर्ष लाखों की संख्या में राजस्थान से गिरिराज भक्त सप्तकोसी गिरिराज महाराज की पैदल परिक्रमा कर मनौती मांगते हैं। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा अपने अधीनस्थों के साथ गोवर्धन पहुंचे। जहां मंदिर मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा पर पूजा अर्चना करने के बाद श्री गिरिराज महाराज की सप्तकोसी परिक्रमा के दौरान डीजीपी उमेश मिश्रा ठिठुरन भारी ठंड में आस्था से ओतप्रोत नजर आए। गिरिराज पूजा के दौरान मंदिर सेवायत गोपाल, देवेंद्र शर्मा, भोला गोकुलिया, श्रीधर पाठक ने डीजीपी को गिरिराज महाराज के भेट स्वरूप पटुका भेट कर छप्पन भोग का प्रसाद दिया। इस दौरान डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि श्री धाम गोवर्धन में प्रति वर्ष लाखों की संख्या में राजस्थान से श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा करने आते हैं। जहां द्वापर युग मे भगवान श्री कृष्ण ने नानाप्रकार की लीलाएं की थी। भगवान श्री गिरिराज महाराज हमारे आराध्य हैं। आज मैं श्री गिरिराज महाराज के श्री चरणों में आया हूं। यहां आने से मन को अपार शांति मिलती है। इस दौरान आईजी भरतपुर गौरव श्रीवास्तव, एसपी श्याम सिंह सहित राजस्थान के कई आलाधिकारी भी साथ में थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.