• Wed. Feb 25th, 2026

राजाधिराज ने कालीघटा में भक्तों को दिए दर्शन

ByVijay Singhal

Aug 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज ने श्याम घटा (काली घटा) में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। शाम को काली घटा में दर्शन के लिए कई शहरों से भक्त मंदिर पहुंचे। मंदिर में ठाकुरजी की एक झलक के लिए भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सावन मास में हिंडोले और घटाओं में ठाकुरजी के दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को सावन दशमी शुक्ल पक्ष के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज काली घटा में विराजमान हुए। पूरे मंदिर में बादलों की गड़गड़ाहट चिड़ियों की चहचहाहट एवं घनघोर बारिश और बिजली कड़क रही थी। यह क्रम पूरे सावन मास में निरंतर जारी रहेगा और कल ठाकुरजी पवित्रा एकादशी के अवसर पर पवित्रा के हिंडोले में विराजमान होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.