• Mon. Feb 16th, 2026

राज अधिकारी किरण चोधरी ने खराब काम करने वाला ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट

ByVijay Singhal

Mar 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विभिन्न कामों में लापरवाही बरतने के मामले में तोष गांव में काम कर रही एक फर्म के ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इन कामों की जांच डीपीआरओ ने की थी। इस जांच के बाद डीएम ने कार्रवाई की है। तोष गांव में विभिन्न योजनाओं में कई बड़े काम होने थे। करीब आठ लाख के काम कुशलपाल सिंह फर्म द्वारा किए गए। इन कामों की शिकायत मिलने पर डीपीआरओ किरण चौधरी ने संज्ञान लिया और जांच की। इस जांच में कामों की गुणवत्ता खराब मिली। उनके द्वारा इसकी रिपोर्ट डीएम पुलकित खरे को दी गई। उधर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत तोष सहित अड़ींग, पैगांव, ततरौता एवं नगला हिमायूं देह के ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं ठेकेदारों की बैठक की। कामों की समीक्षा की, जिसमें जिन कार्यों के जांचोपरांत भी भुगतान नहीं हुए हैं। उनका जांच आख्याओं के आधार पर तत्काल भुगतान किए जाने के निर्देश प्रधान एवं सचिव को दिए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.