हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सर्वसमाज की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर 12 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कस्बे के संत रविदास आश्रम में आयोजित महापंचायत में समान शिक्षा अभियान के जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह विमल ने कहा कि अनुसूचित बालिका के साथ हुई हैवानियत की घटना को नौ दिन गुजर गए हैं। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से महापंचायत में निर्णय लिया है कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश सहायक सचिव राधा चौधरी ने कहा कि नौ दिन बाद आरोपियों की गिरफ्तारी तक नही हुई ऐसे पुलिस प्रशासन की घोर निंदा करते है। अगर किसी मंत्री का कुत्ता खो जाता है तो पुलिस कुत्ते को खोज निकाल लेती है। पीड़िता के पिता ने भी महापंचायत में न्याय की गुहार लगाई है। महापंचायत में आजाद समाज पार्टी के जिला संयोजक प्रवीन कुमार, भाकियू सुनील गुट महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर, विनोदी सिंह, संगीता शर्मा, डॉ. सुरेशचंद, राखी गौतम, बबलू पिप्पल, शेर सिंह पिप्पल, बच्चू सिंह, श्रीनिवासन भारती, महावीर सिंह, धनेश पिप्पल, एदल सिंह, दिनेश पिप्पल आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
