• Wed. Feb 25th, 2026

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भरा बारिश का पानी

ByVijay Singhal

Aug 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां के विकास खंड के गांव अकबरपुर हाईवे स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बरसात के पानी से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते शनिवार को विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित कर दी गई थी। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से प्रति वर्ष आवासीय विद्यालय में यही स्थिति बनी रहती है।

विद्यालय प्रांगण में करीब चार फीट तक पानी भरा हुआ है। अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का भवन जर्जर स्थिति में होने के बाद ध्वस्त कर दिया गया था। फिलहाल उस विद्यालय की कक्षाएं भी इसी आवासीय विद्यालय में संचालित हैं और वहां के 119 छात्र छात्राएं यहां पढ़ते हैं। जलभराव के कारण उनकी भी छुट्टी कर दी गई है। वार्डन माला चौहान ने बताया कि आवासीय विद्यालय में 138 छात्राएं रहकर पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन बरामदे और चबूतरों तक पर पानी भरा हुआ है। हालत यह है कि बच्चों को कक्षा में नहीं बैठाया जा सकता है। सीडीओ के आदेशानुसार छात्राओं की छुट्टी कर दी गई है। इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की प्रधानाचार्य रेखा दीक्षित ने बताया कि विद्यालय का जर्जर भवन धराशायी होने के बाद इसी विद्यालय में उनके विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित हैं। विद्यालय के 119 विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश शुक्ला ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.