• Wed. Feb 25th, 2026

मथुरा में बारिश, लखनऊ में हवाएं:10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 16 में तापमान 43°C के पार पहुंचने के आसार

ByVijay Singhal

Jun 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गुरुवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया। करीब पौने 12 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। इधर, लखनऊ में दोपहर में तेज हवाएं चलीं। यूपी में गुरुवार को मौसम विभाग ने आंधी, हल्की बारिश के साथ ही हीटवेव का अलर्ट दिया। पश्चिम यूपी के 10 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जगहों पर जहां हवा का दबाव बनेगा। वहां हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी के 16 जिलों में पारा 43°C के पार जा सकता है। यहां हीटवेव का अलर्ट है। पश्चिमी के मुकाबले पूर्वी यूपी में गर्मी का प्रकोप ज्यादा है। बुधवार को जहां कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी का तापमान 44°C के पार रहा। वहीं, आगरा, बलिया और बांदा का तापमान 43°C के करीब रिकॉर्ड किया। यूपी में प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 44.5°C दर्ज किया गया। इसके बाद दूसरे नंबर पर वाराणसी रहा है। कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, अभी 4 दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना होगा। हालांकि, इस बीच कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कानपुर मंडल की बात करें तो यहां 18 से 19 जून के बीच आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। इसके चलते रातें भी गर्म होने लगी हैं। प्रदेश में बुधवार रात कानपुर का न्यूनतम तापमान 32.6 °C दर्ज किया गया। हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। बुधवार को कानपुर में हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस ने लोगों को और बेहाल कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.