• Wed. Feb 25th, 2026

बारिश और उमस ने बढ़ाईं पेट की बीमारियां, वायरल ने भी किया परेशान

ByVijay Singhal

Aug 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश के साथ ही मौसम में उमस भी बढ़ी है। ऐसे में जलजनित बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा वायरल से पीड़ितों की संख्या भी बढ़ी है। मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए चिकित्सक पानी उबालकर पीने व साफ सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सक को दिखाने के लिए ओपीडी में सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लाइन लगना शुरू हो गई हैं। एक मरीज को पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसमी बीमारी के ही सबसे ज्यादा मरीज इस समय आ रहे हैं। सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि सोमवार को वायरल के सबसे ज्यादा मरीज आए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय लोग वायरल बुखार, सिर में दर्द, पेट में गैस और गले में खराश की समस्या से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पानी ठहराव वाली जगहों पर मच्छर का लार्वा भी मिल रहा है। अभी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फोगिंग भी शुरू नहीं हुई है, जिससे मच्छर के डंक का खतरा भी बढ़ रहा है। दिन के समय गर्मी और शाम के समय तापमान में गिरावट, मच्छरों के लिए अनुकूल मौसम है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.