• Fri. Feb 13th, 2026

आगरा मंडल में बिना टिकट यात्री तथा अनबुक्ड लगेज पेनल्टी से रेलवे को हुई रिकार्ड अर्निंग

ByVijay Singhal

May 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे ने चैकिंग तथा वाणिज्य कर्मचारियों की टीम ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकार्ड अर्निंग अर्जित की है जिसके अंतर्गत माह अप्रैल 2024 में बिना टिकट यात्री अनियमित यात्रा तथा अनबुक्ड लगेज से कुल 40904 केस पर 2,42,69,660/- रु. वसूला गया जो कि पिछले वर्ष के अप्रैल माह से 28.75 प्रतिशत अधिक है।
एन सी आर के मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि टिकट चेकिंग तथा वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आगरा मंडल रिकॉर्ड अर्निंग प्राप्त कर सका है। इसी क्रम में गुरुवार को मंडल कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 टिकट चेकिंग/वाणिज्य स्टाफ को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमित आनंद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग वीरेंद्र सिंह सहायक वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट अनिल कुमार तथा अन्य वाणिज्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.