• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में गांधीधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से दो घंटे ठप रहा रेलमार्ग, यात्री हुए परेशान

ByVijay Singhal

Dec 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कासगंज रेल मार्ग पर गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल होने से दो घंटे से अधिक समय तक रेल मार्ग बाधित रहा। शनिवार की शाम मथुरा से कासगंज जा रही गांधीधाम एक्सप्रेस का मथुरा लक्ष्मी नगर में इंजन फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेन वहीं पर खड़ी हो गई और कासगंज से मथुरा जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को राया रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरा छावनी स्टेशन प्रभारी हेमराज मीना ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते गांधीधाम का इंजन खराब हो गया था, जिससे दो घंटे से अधिक समय तक रेल मार्ग बाधित रहा। गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन सोनई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, टनकपुर दो घंटे से अधिक समय तक मथुरा छावनी स्टेशन पर खड़ी रही और आगरा फोर्ट से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही वहीं अन्य ट्रेनों के आगमन में भी देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.