हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में रेलवे प्रशासन द्वारा आज से कटरा फाटक बंद कर दिया जाएगा। इसके विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों को जैसे ही फाटक बंद करने की जानकारी मिली उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद किए और फाटक के पास धरने पर बैठ गए। रेलवे प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि फाटक बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भूपेश अग्रवाल ने कहा कि बाजार जाने के लिए एकमात्र यही रास्ता है। इसके बंद होने के बाद दिक्कत हो जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि फाटक बंद नहीं होने देंगे। प्रदर्शन के दौरान रेलवे पुलिस भी पहुंच गई। इस मौके पर विकास चौधरी, रमेश चंद्र बजाज, नरेश भट्ट, आलोक अग्रवाल, अनुज गोयल, महेश चौधरी, अंकुर चौधरी, अमित गोयल, वेदांत शर्मा, बबलू चौबे आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
