• Sun. Feb 8th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग लगने का कार्य शुरू

ByVijay Singhal

Feb 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली पर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन कराने के लिए रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया है। वीआईपी गेट पांच के सामने कार्यदायी संस्था द्वारा नई रेलिंग लगाई गई है। बुधवार को एक ट्रक तैयार रेलिंग मेरठ से लाई गई। मंदिर के चौक में इसे लगाने का कार्य देर रात से सुबह तक किया जाएगा। प्रवेश द्वार पांच से दर्शन के लिए आए भक्त नई रेलिंग से होकर गुजरे।

मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के निर्देश पर मेरठ की कार्यदायी संस्था कनिका कंस्ट्रक्शन द्वारा रेलिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर के पिछले चौक में रेलिंग लगाने के ट्रायल के 15 दिन बाद मंगलवार की रात को मंदिर के वीआईपी प्रवेश द्वार संख्या पांच से प्रवेश करते ही मंदिर के पीछे के चौक से लेकर मुख्य चौक के ढलान तक नई रेलिंग लगाई गई। रेलिंग की चौड़ाई एक व्यक्ति के गुजरने भर रखी गई ताकि रेलिंग लगने के बाद उसमें गुजरने वाले भक्तों को धक्के न लगें और लोग रेलिंग में एक दूसरे से आगे निकलने का प्रयास न कर सकें। मंगलवार देर रात को नई रेलिंग लगाने का कार्य सुबह तक चला। सबसे पहले गेट पांच से दो रेलिंग की लाइन तैयार की जाएगी। एक लाइन आम भक्तों के लिए होगी जो रेलिंग के बीच से दर्शन कर गेट चार से मंदिर के बाहर निकल जाएंगे, जबकि वीआईपी श्रद्धालु गेट पांच से प्रवेश कर दूसरी रेलिंग से होकर वीआईपी कठघरे तक पहुंचेंगे। इसी प्रकार प्रवेश द्वार दो और तीन से निकास द्वारा एक तक रेलिंग लगाइ जाएंगी। उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पववार की रात को मंदिर में रेलिंग लगाने का कार्य किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.