• Fri. Feb 13th, 2026

साइबर ठगों की तलाश में दिल्ली और राजस्थान में दबिश

ByVijay Singhal

Dec 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-गोवर्धन के साइबर ठगों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें ने अब दिल्ली और राजस्थान में दबिश देना शुरू कर दिया है। 150 से ज्यादा संदिग्ध पुलिस के रडार हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं टावर लोकेशन के आधार पर मिले मोबाइलों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस गांव देवसेरस, मुडौरा सहित अन्य गांवों के लोगों का सत्यापन करा रही है। साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई का दायरा राजस्थान सहित दिल्ली-एनसीआर तक बढ़ा दिया है। साइबर अपराधियों द्वारा राजस्थान व दिल्ली-एनसीआर में नए ठिकाने बनाए जाने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस जगह- जगह दबिश दे रही है। देवसेरस जैसे गांवों में सक्रिय रहे कई साइबर अपराधी हाल के दिनों में अपने ठिकाने बदलकर राजस्थान व दिल्ली-एनसीआर की ओर शिफ्ट हो गए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि ये लोग वहां किराए के मकानों और अस्थायी ठिकानों से साइबर ठगी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की टीमें अब दिल्ली, एनसीआर और राजस्थान में दबिश दे रही हैं। इसके अलावा चारों गांवों के निवासियों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें यह पता किया जा रहा है कि किस परिवार में कितने सदस्य हैं। किसका क्या रोजगार है। कहां कहां संपत्तियां हैं। इसी तरह कितनी गाड़ी सहित अन्य चीजें देखी जा रही हैं। एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि भागे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा दस इनामियों का इनाम बढ़ाने की तैयारी है। सुरेश चंद्र रावत, एसपी ग्रामीण ने कहा, साइबर अपराध के नेटवर्क को जड़ से तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध ठिकानों की पहचान कर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। कई संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.