हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जैसे त्रेता युग में जनकपुरी में गूंजा था मंगल, वैसी ही दिव्यता और आनंद की अनुभूति शुक्रवार को वृंदावन की गलियों में हुई, जब श्री पंचायती रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य राम बरात निकली। बरात की शोभा देख सभी शगुन नृत्य करने लगे। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा, मंगल गीत और आरती से भगवान श्रीराम और उनके भ्राताओं का स्वागत किया। घोड़े पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप जब नगर में निकले तो हर उम्र, हर जाति, हर वर्ग के लोग राममय हो गए। बरात की शुरुआत केसीघाट से हुई और यह गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, वनखंडी, किशोरपुरा व बिहारीजी मार्गों से गुजरी। श्रौतमुनि आश्रम में सजी जनकपुरी में देर रात तक बरात पहुंची। हर मोड़ पर धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सभी का मन मोह रही थीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
