• Sun. Feb 22nd, 2026

चंद्रोदय मंदिर में धूमधाम से मनाई राधाष्टमी

ByVijay Singhal

Sep 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को सुंदर पुष्पों से सजाया गया और विशेष अनुष्ठानों जैसे धूप आरती, महाभिषेक, पुष्प बंगला, छप्पन भोग, झूलन उत्सव व पालकी यात्रा का आयोजन हुआ। मंदिर अध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि राधारानी भव व्याधि विनाशिनी हैं, जो अपने चरणों में पूर्ण समर्पण करने वाले भक्तों को श्रीकृष्ण भक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने राधारानी को भक्ति मार्ग की माता बताते हुए सेवा में निरंतर लगे रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.