• Thu. Feb 12th, 2026

खिचड़ी उत्सव में राधा वल्लभलाल ने धरा नया भेष, आराध्य हुए मुग्ध

ByVijay Singhal

Dec 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में इन दिनों आस्था के आनंद की वर्षा हो रही है। भोर में ही श्रद्धालु खिचड़ी उत्सव के इस आनंद की वर्षा में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। मंदिर के पट खुलने से पहले ही सेवायतों द्वारा गाए जा रहे खिचड़ी उत्सव के पदों का गायन श्रद्धालुओं को पहले से ही मुग्ध कर रहा था। बलियारिन सखी के रूप में ठाकुर राधावल्लभलाल की झांकी देखने को मिली तो जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा।सेवायतों ने ठाकुरजी के जगार के पदों का गायन किया। ठाकुरजी की मंगला आरती उतारी और आरती के बाद भक्तों को खिचड़ी प्रसाद बांटा गया। मनोज गोस्वामी, राजीव गोस्वामी, संजीव गोस्वामी, विवेक गोस्वामी, नंदन गोस्वामी, आदित्य गोस्वामी, देवांश गोस्वामी समेत अनेक गोस्वामी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.