हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सप्त देवालयों में एक प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व हुए अभिषेक के साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। मंदिर में राधा दामोदर के जयकारे गूंजते रहे। भोर से ही मंदिर को भव्य रूप से सजा दिया। जैसे-जैसे समय बढ़ा पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा हुआ नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण का महाअभिषेक पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से किया गया। नंद के आनंद भए, जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सेवायत दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के बड़े गुसाई आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी महाराज की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि राधा दामोदर मंदिर उन तीन प्राचीन मंदिरों में से एक है, जहां परंपरानुसार दिन में ही ठाकुरजी का अभिषेक होता है। यह परंपरा श्रील जीव गोस्वामी और श्रील रूप गोस्वामी द्वारा शुरू की गई थी, जो समयाभाव के कारण दिन में ही सेवा किया करते थे। इसलिए तभी से दिन में अभिषेक की परंपरा चली आ रही है। मंदिर में बधाई गायन भी हुआ। ठाकुर जी को 56 भोग वितरित किए गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
