हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के राधा रानी मंदिर रावल में सुबह द्वापर युग जैसा माहौल दिखा। भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधारानी की प्राकट्य स्थली रावल में प्राकट्य उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह चार बजे राधा रानी का प्राकट्य होते ही मंदिर घंटे और घड़ियाल व शंख ध्वनि से गूंज उठा। चारों तरफ राधारानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। भाद्रपद की अष्टमी तिथि को वृषभानु व कीर्ति की लाडली बेटी राधारानी का प्राकट्य हुआ। मंदिर के सेवायत पुजारी राहुल कल्ला द्वारा सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर मंगला आरती की गई। वहीं 5 बजकर 30 मिनट पर 101 किलो दूध मिश्रित घी, शहद ,बूरा, यमुना जल, रस, गंगाजल व पंचामृत से राधारानी के विग्रह का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात् श्री राधारानी का पीतांबरी वस्त्र धारण करा शृंगार किया गया। देश के विभिन्न प्रांतों व रावल समेत आसपास के गांवों की महिलाएं व पुरुष बधाई गायन करते हुए आनंद विभोर होकर नृत्य गायन करते दिखाई दिए। महोत्सव के साथ ही हल्दी चंदन का मिश्रण उड़ेला गया। शाम से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। कार्यक्रम में मंदिर के सेवायत पुजारी राहुल कल्ला, बलवीर सारस्वत, संजीव सारस्वत,राधा शरण, प्रभू शरण, नरेश सारस्वत, संजय सारस्वत, अनूप सारस्वत, योगेश चौधरी आदि श्रृद्धालु मौजूद रहे।
7455095736
