हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनसुनवाई को एक नया आयाम देते हुए डिजीटल किया है। जिलाधिकारी प्रातः 10 से 11.30 बजे तक समस्त उप जिलाधिकारियों से जूम के माध्यम से जुडे रहते हैं। जिलाधिकारी संबंधित तहसीलों की शिकायतों को तत्काल उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए उसके त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण करना प्रशासन की प्राथमिकता है। अपनी जनसुनवाई के दौरान विभिन्न शिकायतों का मौके पर निस्तारकण किया और शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर उक्त शिकायतों का गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। श्री खरे ने डिजीटल के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों को कनेक्ट करते हुए कहा कि तहसील में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करें और कोई भी शिकायतकर्ता अनावश्यक परेशान न हो। उन्होंने कड़े निर्देश दिये कि शिकायतों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये तथा शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर यथावत स्थिति से अवगत कराया जाये, जिससे शिकायतकर्ता पुनः परेशान न हो। जिलाधिकारी ने तहसील महावन की 02, मथुरा की 02, गोवर्धन 01, छाता की 02 तथा मांट की 01 शिकायत को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिये कि उक्त सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये।
