• Wed. Feb 11th, 2026

छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में नाली निर्माण को लेकर उठे सवाल

ByVijay Singhal

Sep 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तानी 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में सड़क किनारे दोनों साइड में नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, ग्रामीणों का आरोप है कि नाली के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, ग्रामीणों ने नाली को मानकों के अनुरूप बनाने की मांग की है, सेमरी गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा है, निर्माण कार्य से ग्रामीण संतुष्ट नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का मुख्य मार्ग है जो नेशनल हाइवे से कई गावों को जोड़ता है और प्रसिद्ध देवी माता मन्दिर को भी जाता है, इस मार्ग पर पिछले कई वर्षों से पानी निकासी नही होने से जलभारव रहता था, उनका कहना है कि कुछ महीने पहले माता रानी मेले से पहले इस सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनवाया गया था, अब सड़क के दोनों ओर विभाग द्वारा नाली निर्माण किया जा रहा है, यहां नाली गहरी भी नहीं हैं, इन नालियों में पानी की निकासी नहीं होगी और जलभराव की समस्या जस की तस बनी रहेगी, नालियों में पानी निकास नहीं होने से दोबारा बनी हुई नई सड़क भी जल्द खराब हो जायेगी, खराब नाली बनाए जाने से गांव के ग्रामीणों में काफी नाराजगी है, लोगों ने इस ओर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नाली निर्माण की गुुणवत्ता की जांच की मांग की है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.